The blogs are related to essay , good thoughts, science topic, Technology, intresting Story,beautiful story,love story, motivational story, and other hindi articles You can read a post and improve your knowledge.

Sunday, August 2, 2020

What is hypnotize? | सम्मोहन का विज्ञान | Science of hypnosis

What is hypnotize? (सम्मोहन क्या है? 

  आप जैसे ही ये पूरी पोस्ट पढ़ लोगे फ़िर आप सम्मोहित हो जाओगे और आप मेरे वस में आ जाओगे। Sorry दोस्तों मै तो मजाक कर रहा था। लेकिन ये सम्मोहन का विज्ञान बिलकुल सच है। आपने कई बार देखा होगा की जादूगर एक पेंडुलम या कुछ ऐसा यंत्र हिलाते है और उसे देखने वाला इंसान उसके वस में आ जाता है। फ़िर वो उससे अजीब अजीब काम करवाते है।उसके वस मे आने वाला इंसान उसकी सब बात को मानता है मानो जैसे वो जिन हो और वो उसका अलादीन हो। 

विज्ञान की भाषा में इसे hypnosis कहा जाता है। कई जगह टेलीविज़न पर आपने ऐसा hypnotize का किस्सा  देखा होगा। आप ऐसा सोचते  होंगे की क्या ये सच है की कोई कुछ बोलके दूसरे इंसान को अपने वस्  में कर ले? कोई लॉकेट हिलाके कैसे इंसान को अपने वस मे कर सकता है? लेकिन ये बिलकुल हकीकत है। ये वैज्ञानिक तरीका है। Hypnotize या फ़िर वस मे करना ये कोई जादू नहीं बल्कि ये वैज्ञानिकों के पास इसका सबूत है। 
Hypnotize

कई मनोवैज्ञानि hypnotize यानी की सम्मोहन का उपयोग एक थेराॅपि के रूप में भी करते है। इससे कई लोग ठीक भी होते है। दरसल सम्मोहन करना या वस में करना ये कोई जादू नहीं है बल्कि ये आपके मन को प्रभावित करता है। जो इंसान सम्मोहित हो जाता है उसका मन एक जगह पर एकाग्र हो जाता है और उसका दिमाग़ विचार शून्य हो जाता है। जिस  इंसान को सम्मोहित करना होता है उसे ऐसी जगह ले जाना पड़ता है जहाँ कोई सौर सराबा ना हो। वो जगह एकदम शांत होनी चाहिए जहाँ इंसान का मन एकाग्र हो सके। 


कैसे करते है, सम्मोहन? 


जो सम्मोहन कर्ता होता है वो उस इंसान को एक ऐसी चीज़ जो वो हिला रहा होता है चाहे वो पेंडुलम हो या कोई लोकेट उसपे ध्यान केंद्रित करने को कहता है। फ़िर धीरे धीरे उस इंसान से उस लॉकेट पर ध्यान केंद्रित करने को उकसाता है। सामने वाला इंसान उस लॉकेट पर ध्यान केंद्रित कर देता है और उसका mind विचार शून्य हो जाता है और वो वही आवाज सुनता है जो वो सम्मोहन कर्ता बताता है। सम्मोहन कर्ता जैसा बोलेगा वो इंसान वैसे करेगा मतलब की पूरी तरीके से उसके वस में आ जाता है। 
ध्यान से देखिये इस वीडियो को उसमे जो एक बीच में छोटा बिंदु या केंद्र उस पर अपना ध्यान केंद्रित करे फ़िर आपके आस पास की चीज़ बड़ी होने लगेगी। 


ये सारा सम्मोहन का खेल है वो दिमाग़ के आधीन है। दिमाग़ का focuse एक चीज़ पर करना होता है। जो सम्मोहन कर्ता होता है वो धीरे धीरे बात करके इंसान के दिमाग़ का पुरा focuse होता है वो उस पेंडुलम या फ़िर उस लॉकेट पर ला देता है जिसे वो हिला रहा होता है। और जब वो इंसान के ध्यान को उस लॉकेट या पेंडुलम पर केंद्रित कर देता है तब वो सम्मोहन कर्ता उस इंसान को hyplotize करने में सफ़ल हो जाता है।


Hypnotize का दिमाग़ी खेल:


जब सम्मोहन कर्ता किसीको को अपने वस में करता है तब उसके चेतन मन यानी की conscious mind को छोड़ के उसके subconscious mind यानी की अवचेतन मन को अपने वस में करता है। तब directly वो उस इंसान के subconsciuos mind को बात कर सकता है। हमारे दिमाग़ के दो हिस्से होते है चेतन मन यानी conscious mind और अवचेतन मन यानी की subconscious mind. हमारा चेतन दिमाग़ होता है वो बहुत ही सतर्क होता है। उसमें कई तरह के विचार चालू रहते है। पुरा दिन वो कुछ न कुछ सोचता रहता है। जब भी चेतन मन के पास में कोई विचार आता है और वो अवचेतन मन में पहुँच जाता है तो आप न चाहते हुए भी उसे करेंगे। एक तरीके से चेतन मन संदेश वाहक है। वैसे इतना भी आसान नही है किसीके अवचेतन मन को वस में करना क्योकि उससे पहले हमें चेतन मन से होके गुजरना पड़ता है। 
Focuse on point 

चेतन मन होता है वो उस विचार को ही अवचेतन मन के पास भेजता है जो काफी जरूरी हो। एक तरह से अवचेतन मन एक राजा है और चेतन मन उसका पेहरेदार है। यदि किसीको अपने वस में करना है तो उस पेहरेदार से बचके यानी की चेतन मन से directe अवचेतन मन में जाना होगा। तभी आप किसीको वस में कर सकोगे। जब सम्मोहन कर्ता किसीको को सम्मोहित करता है तब उसके चेतन मन को उस लॉकेट पर focuse करवाता है और अवचेतन मन से बात करता है। चेतन मन को वो बार बार एक ही बात बोलकर उसे मानता है और अवचेतन मन से बात कर पाता है। 


Hypnosis के जरिये दिमाग़ कितना तेज़ है ये पता लगा सकते है। कई लोगों का दिमाग़ तेज़ होता है जो जल्दी hypnotize यानी की सम्मोहित नहीं होते है। जबकी कई लोगों का दिमाग़ तेज़ नही होता वो जल्द ही hypnotize हो जाता है और आपके वस में आ जाता है। Hypnosis की मदद से आप अपनी बात किसीको भी मनवा सकते है। 



No comments:

Post a Comment