The blogs are related to essay , good thoughts, science topic, Technology, intresting Story,beautiful story,love story, motivational story, and other hindi articles You can read a post and improve your knowledge.

Thursday, July 9, 2020

Immunity in hindi - immunity kaise badhaye| What is immunity ?

Immunity


 इम्यूनिटी क्या है? 

      दोस्तों इम्यूनिटी का मतलब है रोग प्रतिरोधक क्षमता। ये रोग प्रतिरोधक क्षमाता हमारे शरीर में पाई जाती है। हमारे शरीर का जो immune system है उसे हमे बहुत ही मज़बूत रखनी होगी। एक तरह से हमारे शरीर का जो रक्षा तंत्र होता है उसे हम कहते है immune systems. इम्यूनिटी हमारे शरीर में रोग के सामने लड़ता है। इम्यूनिटी होती है वो कई सारे cells और protine से बनी होती है। उसमे कई प्रकार के कोष यानी की cells पाए जाते है।

Immune cells
     
  उपर की  इमेज में जो cells दिख रहे है वो immune cells है। इसके अलावा इसमे कई तरीके के प्रोटीन भी होते है। जो immune system को मज़बूत बनाते है। इसमे जो cells होते है वो बिना रुके बिना थके कार्य करते है। कई cells ऐसे होते है जो बीमारी आने पर ही लड़ते है। और बाकी के cells 24 घँटे कार्य करते ही रहते है।हमारे शरीर की immune system को मज़बूत रखने का कार्य ये cells और protine करते है। 

Immune system कैसे कार्य करता है? 

हमारे आसपास कई तरह के बैक्टेरिया, वाइरस, सूक्ष्म जीवाणु आदि कई ऐसे न दिखने वाले सूक्ष्म जीव घूमते है। हम जब खाना खाते है, पानी पीते है तब हमारे मुह से पेट में कई तरह के बैक्टेरिया अंदर चले जाते है और हमे पता ही नहीं चलता। तो जो ये सूक्ष्म जीव हमारे शरीर मे जाते है उनको मारने का कार्य करता है हमारा immune system.हमारे शरीर को रोग से बचाने का कार्य करता है immune system. शरीर में immune system के जो cells और प्रोटीन होते है वो Antibody तैयार करते है और इन सूक्ष्म जीवों को मार देते है तथा हमारे शरीर मे रोग आने से हमे बचाता है। कई लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता ज्यादा होती है, वे ज्यादा बीमार नहीं होते और जिसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है वो ज्यादा बीमार रहते है। क्युंकि जिसका immune system मज़बूत होगा तो उसको वाइरस और बैक्टेरिया से बचाये रखेगा और उसमे रोग नहीं आने देगा। जब हमारी इम्यूनिटी कम हो जाती है और हमे कोई बीमारी आ जाती है तो हम अस्पताल जायेंगे और हमें वहाँ इम्यूनिटी बढ़ाने की दवाई देंगे। और हम धीरे धीरे स्वस्थ हो जाते है। इम्यूनिटी हमारे शरीर का एक महत्व का सिस्टम है और हमें उसे मज़बूत बनाए रखनी होंगी। 
आज के मोसम के चलते हमारी इम्यूनिटी को मज़बूत रखना अति आवश्यक है। हमारी इम्यूनिटी कम होने का कारण है हमारे खाने में Nutritious  की कमी। हमारे खाद्य पदार्थों में से हम ऐसे प्रोटीन और पोषक द्रव्यों ले सकते है जिसकी वजह से हमारी immune system मज़बूत बन सकती है और हम स्वस्थ रह सकते है। 
Immune system
हमें खाने में सही सब्जिया,
कई तरह के फ़ल और ताज़ा भोजन लेना चाहिए।यदि आप रोज एक आवला मद्य के साथ खाते हो तो उसमे से कई तरह के प्रोटीन मिलते है जो immune system को मज़बूत बनाते है। इसके अलावा Apple, अधरक, हल्दी, दूध, अनार, केला आदि कई फ़ल इम्यूनिटी को बढ़ाते है। सुखी अधरक शर्दी, खाँसी के बैक्टेरिया को मार के उससे रक्षा करती है। उसके अलावा अगर आप रोज रात को गर्म दूध में हल्दी मिलाके पियो तो कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है और इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हो। अनार का ज्यूस पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है। इसके अलावा आप तुलसी, अजवाइन जैसी चीजों का सेवन करके अपने शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हो। हमें रोज पौष्टिक् आहार लेने चाहिए। 
इस तरह हम इम्यूनिटी बढ़ा सकते है। और हमारे शरीर को रोग मुक्त रख सकते है। दोस्तो अभी कोरोना महामारी फेली हुई है और हमें हमारी immune system को मज़बूत रखनी होगी। 

No comments:

Post a Comment