The blogs are related to essay , good thoughts, science topic, Technology, intresting Story,beautiful story,love story, motivational story, and other hindi articles You can read a post and improve your knowledge.

Saturday, June 6, 2020

मोटिवेशनल कविता *motivational poem* || कोशिश करने वालो की कभी हार नही होती

    मित्रो, हरिवंश राय बच्चन की पंक्तियाँ कितनी सुंदर है-
    "लहरो  से   डरके   नौका   पार  नहीं   होती, 
     कोशिश करने वालो की कभी हार नही होती। "
               "नन्ही  चींटी जब  दाना  लेकर  चलती  है, 
                चढ़ती दीवारों पर  सौ  बार  फिसलती  है। "
               "मन का  विश्वास रगो  मे  साहस  भरता है, 
               चढ़कर गिरना गिरकर चढ़ना ना अखरता है।"
              "आखिर उसकी  मेहनत  बेकार  नहीं  होती, 
              कोशिश करने वालो की कभी हार नहीं होती।"

" डुबकियां   सिंधु  में   गोताखोर  लगाता  है,
जा-जाकर  खाली  हाथ  लौटकर  आता है।
मिलते  नहीं   सहज ही  मोती  गहरे  पानी में, 
मुठ्ठी  उसकी  खाली   हर   बार  नहीं   होती। 
कोशिश करने वालो की कभी हार नहीं होती। "

"असफलता एक चुनोती है इसे स्वीकार करो, 
क्या कमी रह गयी, देखो और सुधार करो। 
जबतक ना सफ़ल हो नींद चैन को त्यागो तुम, 
संघर्ष का मैदान छोड़कर मत भागो तुम। 
कुछ किये बिना ही जय जय कार नहीं होती, 
कोशिश करने वालो की कभी हार नहीं होती। "

No comments:

Post a Comment