The blogs are related to essay , good thoughts, science topic, Technology, intresting Story,beautiful story,love story, motivational story, and other hindi articles You can read a post and improve your knowledge.

Thursday, June 4, 2020

सफलता की सामग्री- मोटिवेशनल स्टोरी

       मित्रो, हमारे जीवन में ऐसे कोन कोन से गुन है जिनको अपनाकर हम सफल हो सकते है।
       एक दिन युही उन गुणों के बारे में बैठा सोच रहा था कि मेरी नजर एक किताब पर पड़ी जहा लिखा हुआ था कि- ATTITUDE=100. पहले तो मैं समजा नहीं की इसका अर्थ क्या हुआ? ATTACHED-100 क्यों लिखा हुआ हैं, आगे पढ़ा तो बात समज मे आ गई की A=1,B=2,C=3 और इसी तरह Z=26 के फॉर्मूले पर ATTITUDE का टोटल 100 आता हैं।
मुझे यह सब अच्छा लगा, क्योकि यह मेने पढ़ा था कि our attitude is responsible for our success of failure. जिनके Attitude पॉजिटिव होते है वही जिंदगी मे सफलता पते है।
"समस्या कोई समस्या नहीं होती। समस्या के बारे मै आपका नजरिया या आपकी सोच ही समस्या होती हैं।"
मित्रो, Attitude का अर्थ होता है नजरिया या हमारी सोच -यह सर्वविदित है कि सोच या नजरिया दो तरह का होता है।
पॉजिटिव Attitude या पॉजिटिव thinking, नेगेटिव Attitude या नेगेटिव thinking.यानि सकारात्मक सोच या नकारात्मक सोच।
मित्रो,परिस्थितिया नहीं बदली जा सकती।कहा गया है-"अगर हमारी सोच सकारात्मक हो जाये तो विषम परिस्थितियों मै भी खुश रहा जा सकता हैं।
पॉजिटिव aatitude वाले ही ज़िन्दगी का मजा उठा सकते है और वोही सफलता पाते है।
हर जगह दो तरह के लोग पाये जाते हैं - optimists और passimists.
मित्रो,opstimists सदा सकारात्मक सोचते है वे परिस्थिति से घबराते नहीं।हर परिस्थिति का वे सोच समझकर मुकाबला करते है।वे अपनी सोच के बल पर ही नकारात्मक परिस्थितियों में भी सफल हो जाते हैं।
प्रकृति भी यही संदेश देती है-
"उगते सूर्य का रंग लाल होता है तो डूबते सूर्य का रंग भी लाल ही होता है। क्या संदेश है ? भगवान कहते है दोनों स्थितियों में चेहरे की लाली बनाये रखो।
मित्रो, जब बारिस होती है तो आम चिड़िया उससे बचने के लिए अपने घोंसले में चली जाती है।सिर्फ एक चिड़िया ऐसी हे जो घोसले में नहीं छिपती बल्कि बादलो के ऊपर उड़ जाती है, क्योकि उसे पता है कि बारिश का पानी बादलो से नीचे बरसता है बादलो के ऊपर नहीं।वह चिड़िया है बाज।
अब आप स्वयं देखे एक ने घोसले में छिपकर खुद को पानी से बचाया तो दुसरे ने बादलो के ऊपर उड़के खुद को पानी से बचाया। यही सोच का अंतर है।
बाज का इशारा क्या है? जब कभी तुम पर मुसीबत आये या कोई समस्या सामने हो तो उस समस्या से भी बढ़कर सोचो।
मित्रो बाज यह सिद्ध कर देता है कि "परिस्थितियां नहीं बदली जा सकती ,स्वयंको परिस्थितियो के अनुसार बदलो,अगर खुश रहना चाहते हो तो।
खुश रहने के लिए दूसरी बात जरूरी है ,"न हो, तो घभराओ मत;बहुत हो जाय तो इतराओ मत।
मित्रो,सुख और दुःख जीवन के अंग है।जीवन में ये दोनों आएंगे ही।आप खुद ही सोचे अगर नाव में एक ही चप्पू हो तो नाव का क्या होगा? क्या नाव चलेगी? नहीं कभी नहीं।एक चप्पू से नाव चलाने पर वह गोल गोल घूमेगी,कभी आगे नहीं बढ़ेगी। उसी तरह अगर हमारे जीवन में सिर्फ सुख ही होंगे तो कभी दुखो से लड़ने की शक्ति नहीं बढ़ेगी।
हमारा विकास स्थिर हो जायेगा। हमारे अनुभवो मे कमी हो जायेगी। और अगर सिर्फ दुःख ही दुःख होंगे तो इंसान टूट जाएगा। न कुछ सोच पायेगा और नहीं कुछ कर पायेगा।इसलिए ईश्वर ने जीवन मै सुख और दुःख दोनों दिये है।
"मित्रो,न नजरे बदलेगी,न नज़ारे बदलेंगे। अगर बदलना है तो हमें अपना नजरिया बदलना होगा, नज़ारे खुद-ब-खुद बदल जायेंगे।"


No comments:

Post a Comment